Friday, 27 October 2017

success story 20

आज rpscmeme के RAS 2016 की success story के क्रम में सुनील पंवार जी  का परिचय एवं मार्गदर्शन जिन्होंने प्रथम प्रयास में RAS परीक्षा में सफलता प्राप्त की। आपने मेहनत एवं दृढ़ संकल्प से RAS में सफलता प्राप्त कर परिवार समाज और हम सभी को गौरवान्वित किया है।


परिचय-                        
नाम -    सुनील पंवार



RAS 2016 rank- 29

रोल नंबर-215233

उम्र    -    24 

RAS परीक्षा में प्रयास - प्रथम

परीक्षा     RAS                    रैंक  29                   पद S.D O.
                

परीक्षा का माध्यम - हिंदी 

मूल निवासी         - मालवाड़ा ,सांचौर

                      
पूर्व चयन- J.en. ( j.d.v.v n.l.)


कार्य अनुभव  -  कुछ खास नहीं।
marksheet-
 paper1-78
 paper2-113
paper3-98
paper4-98
written total-387
interview-75
total -462

                     

                     
शैक्षणिक योग्यता-B.Tech ( NIT Srinagar )

  

कोचिंग   - Spring Board Jaipur

चयन के लिए stratagy- 
1. Syllabus के अनुसार रणनीति बनायी।
2. लिखने का प्रतिदिन अभयास किया कयोंकि RAS मे पढने के बजाय लिखना जयादा महत्वपूर्ण हैं।
3. दोस्तों के साथ discussion भी जरूरी है।
4.अधिकाधिक नोट्स को इकठ्ठा करने के बजाय कम परन्तु गुणवत्ता युक्त Notes एवं books पढें।

नए अभ्यर्थियों के लिए संदेश-
1. To the point study
2. Test series जरूर join करें।
3. रोजाना 3 घंटे प्रश्ननोतर जरूर लिखे।
4. Whatsap और facebook बंद ही रखें।

5. समपर्ण भाव के साथ खुद को Manage करें।

Thursday, 26 October 2017

success story 19

आज rpscmeme पे RAS 2016 में 4th वरीयता प्राप्त एवं महिला वर्ग में प्रथम रूबी अंसार जी का परिचय एवं मार्गदर्शन प्रस्तुत है। आपने मेहनत एवं दृढ़ संकल्प से RAS 2016 में सफलता प्राप्त कर परिवार ,समाज और हम सभी को गौरवान्वित किया है।
Name- Ruby Ansar

RAS 2016 rank- 4th rank(Women topper)

Roll no. - 211604                                  

Post- S.D.M              

Medium-  English

Home town     -  Sawai madhopur
                     
Experience- nil
                   
Educational qualification-
10th-88%
12th-81%
B.Tech- Electronics and communication with 78%(honors) in 2013
M.tech-Vlsi design with 72%(honors) in 2016
Dissertation under M.S.gaur (present director of IIT jammu)from M.N.I.T jaipur

Coaching- Springboard academy jaipur

strategy-Regular study with focus on test

Message for new aspirants- try to understand each and every concept of rajasthan and religiously read daily newspapers...and always remain motivated!!!

Wednesday, 25 October 2017

success story 18

आज rpscmeme के RAS 2013 की success story के क्रम में देवयानी जी का परिचय एवं मार्गदर्शन जिन्होंने प्रथम प्रयास में RAS परीक्षा में न केवल सफलता प्राप्त की बल्कि third rank हासिल कर एक उदहारण प्रस्तुत किया। आपने मेहनत एवं दृढ निश्चय से एक कुशल गृहणी से लेकर प्रशासनिक सेवा तक का सफर तय किया।इन्होने अपने सतत प्रयास एवं जिजीविषा से लक्ष्य सिद्धि कर घर परिवार समाज और हम सभी को गौरवान्वित किया है।


परिचय- Rank #3 RAS 2013

नाम- Devyani

RAS 2016 rank-

रोल नंबर-919373

उम्र    -     34

RAS परीक्षा में प्रयास -1

परीक्षा          RAS               रैंक3                     पद RAS
             

परीक्षा का माध्यम -  Hindi

मूल निवासी         - Sikar

                   
पूर्व चयन-None

कार्य अनुभव  -  nil

                   

                   

शैक्षणिक योग्यता-Msc biotechnology


marksheet

GENERAL STUDIES PAPER 1--   105
         GENERAL STUDIES PAPER 2--   138
         GENERAL STUDIES PAPER 3--    94
         PAPER 4 ( language)                  --    114
          WRITTEN TOTAL                   --     451
         INTERVIEW                             --        54
          GRAND TOTAL                      --      505


कोचिंग   - Springboard academy

चयन के लिए stratagy-continuous study with limited study material ( Springboard notes). Took as many mock tests as possible. Daily answer writing practice.

नए अभ्यर्थियों के लिए संदेश- have faith in yourself. Study smartly and regularly.  Practice more and more. There is no alternative to hard work.

एक अन्य बिंदु जो भी आप कहना चाहें- keep challenging yourself with new goals in life to move forward and touch new heights.

I would like to thank and congratulate rpsc meme at the same time for being such fun and stressbuster for followers and specially for publishing motivating stories of successful candidates. It certainly will help aspirants. I would like to mention that some of my family and friends who are not in to civil service preparations also visit and enjoy the page.

Tuesday, 24 October 2017

success story 17

आज rpscmeme में RAS 2016 की success story के क्रम में भवानी सिंह जी चारण का परिचय एवं मार्गदर्शन प्रस्तुत है। भवानी सिंह जी ने अपनी मेहनत एवं लगन से प्रथम स्थान प्राप्त कर परिवार,समाज और हम सभी को गौरवान्वित किया है।
परिचय-

नाम- भवानी सिंह चारण

RAS 2016 rank-1st

रोल नंबर- 215208

उम्र    -     25 वर्ष

RAS परीक्षा में प्रयास - दूसरा

                

परीक्षा का माध्यम -  हिंदी

मूल निवासी         -बगडी,सोजत(पाली) 
हाल- जोधपुर
                      
पूर्व चयन-
1-वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान (2014)
2-राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2013-696 रैंक(कोई पद नहीं मिला)
3- राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2016- प्रथम रैंक


Marksheet  -  
   PAper1-104
  Paper2-119
  Paper3-90
Paper4-110
 Written total-423
 Interview-70
Total  -493

                     

                      

शैक्षणिक योग्यता-B.sc. ,B.ed,M A (geography)


चयन के लिए stratagy- 
*RAS परिणामों की अनिश्चितता व लंबे चक्र को देखते हुए विकल्प के रूप में अध्यापक पद पर रहते हुए नियमित अध्ययन करना ।
*RAS तैयारी को समय पर हावी ना देने के लिए पढ़ाई के साथ ही मनोरंजन के लिए खेल, संगीत सिनेमा  , novel को भी बराबर महत्व देना।
* स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है ।चाय की थड़ी पर दोस्तों के साथ चाय पीने का भी उतना ही योगदान है जितना मुख्य परीक्षा से पहले लेखन शैली का अभ्यास का है ।
*सफर में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो

नए अभ्यर्थियों के लिए संदेश- चाहे मुख्य परीक्षा के उत्तर लिखना हो या साक्षात्कार हमेशा मौलिकता प्रदर्शित होनी चाहिए जो भी आप लिखें पढ़ने वाले को से जुड़ाव महसूस होना चाहिए।

success story16

आज rpscmeme के RAS 2016 की success story में भारती शेखावत जी का परिचय एवं मार्गदर्शन प्रस्तुत है। आपने असफलता से विचलित हुए बिना दृढ़ संकल्प द्वारा RAS 2016 सफलता प्राप्त कर परिवार,समाज और हम सभी को गौरवान्वित किया है।
नाम- भारती शेखावत D/o Shri Manoj Kumar Shekhawat

Ras 2016 rank- 149

R.no-209179

Age -26

Ras exam में attempt- 2nd 

Medium of examination- Hindi 

मूल निवासी- गाँव- सांथलपुर , तह- बानसूर ,जिला- अलवर 

Previous selection-No

Work experience-No

Educational qualifications- M.Sc zoology , B.ed

Coaching- maths -AIM Ras, mains test series

चयन के लिए strategy- weak area par jyada Dhyan Dena ..
2nd or 4th paper par jyada focus ...
Current affairs ka niymit addhyaan.
Lunch or dinner time pr apni frnd se discussion krna ..

New aspirants के लिए संदेश-
 सतत और निरंतर study ka koi vikalp nhi hai.
असफल होने पर हताश ना हो।double energy se wapas jut jaye..

Ishwar me pura vishwas rakhe 

लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती ,
कोशिश करने वालों का कभी हार नहीं होती।

3 बार upsc mains me असफल , Ras 2013 me असफल होने के बाद ..Ras 2016 में चयन होना ,सपने के सच होने जैसा है।..iske liye Mai Ishwar ki bhut aabhari hu..sath hi mera pariwar Jo hamesha mere sath khada rha ..or mere Mososa Dr jagdev singh ji   k guidance or motivation ki badi bhumika rhi ..

Sunday, 22 October 2017

success story 15

आज rpsc meme के RAS 2016 की success story के क्रम में प्रेम चौधरी जी का परिचय एवं मार्गदर्शन प्रस्तुत है। आपने लगातार दो बार RAS exam में  सफलता प्राप्त कर  परिवार समाज और हम सभी को गौरवान्वित किया है।
परिचय- प्रेम चौधरी s/o श्री वीरमाराम चौधरी (शिक्षक)

नाम- प्रेम चौधरी

RAS 2016 rank- 92

रोल नंबर- 216621

उम्र    -     25 वर्ष

RAS परीक्षा में प्रयास -  2

परीक्षा                         रैंक                     पद
 1.RAS 2013           470            SSO
 2.RAS 2016           92
 ‎
परीक्षा का माध्यम -  हिंदी

मूल निवासी         - महावीर नगर , चौहटन , तहसील -       चोहटन , जिला -"  बाड़मेर

                     
पूर्व चयन- RAS 2013 , सामाजिक सुरक्षा अधिकारी


कार्य अनुभव  - प्रशिक्षु सामाजिक सुरक्षा अधिकारी , पंचायत समिति , पीपाड़ शहर , जोधपुर ।

                   

                     

शैक्षणिक योग्यता-
1. Graduation :B.Tech (Honours): Govt . Engineering College , Bikaner , 2014 ,
2. Post Graduation : MA Geography 2016 , JNVU new campus , Jodhpur , NET/JRF in very first attempt

 

कोचिंग - RAS 2016 के लिए कोई कोचिंग नहीं , RAS 2013 के लिए Mains की कोचिंग उत्कर्ष , जोधपुर

मार्कशीट - paper1-99
                paper2-88
                paper3- 81
               paper 4- 115
    written total -383
               interview-63
               total-446

चयन के लिए stratagy-
1. सबसे पहले mains का syllabus लेके , सिलेबस में mentioned topic के अनुसार Matter compile किया ।
2. ‎लगभग पूरा सिलेबस NCERT और RBSE की बुक्स में मिल गया ।
3. ‎यह तय कर लिया कि चयन ही मेरी प्राथमिकता है ना कि ज्ञान प्राप्त करना , इसलिए मुझे वही टॉपिक पढ़ना है , जो सिलेबस में लिख रखा है और उस टॉपिक को जहाँ तक संभव हो NCERT/RBSE की बुक्स में से ही पढ़ना है ।अच्छा मटेरियल आपकी आधी समस्या सुलझा देगा ।
4. ‎जैसे ही तैयारी शुरू की तो तैयारी को गम्भीर बनाने के लिए उसके साथ ही टेस्ट सीरीज जॉइन कर ली और लाइब्रेरी भी जॉइन कर ली (सिविल लाइब्रेरी , जोधपुर )। यह तय कर लिया कि जिस सेक्शन का टेस्ट होगा उसके लिए जितने दिन का गैप मिलेगा उसमें अंतिम 2 दिन revision के होंगे । उससे पहले के सारे दिन अपने हाथ से नोट्स बनाने में लगाये , सारे नोट्स NCERT/ RBSE में से बनाये । पूरे दिन में 2 घण्टे न्यूज़पेपर , करंट अफेयर्स के लिए तय कर दिए ।
5. अब मेरी तैयारी की सबसे मह्त्वपूर्ण बात रही वो है मेरे नोट्स । सारे नोट्स QAF (Question - Answer Format ) में बनाये , बुक्स पढ़ते समय जहाँ भी लगा कि ये question बन सकता है तो वो क्वेश्चन लिखा उसके नीचे उसका आंसर लिखा । इस प्रैक्टिस के 2 फायदे हुए - एक , यह हमारी mains फॉरमेट से मेल खाता है ,तो टॉपिक से यह आईडिया लगने लगे गया कि कितने मार्क्स का क्या क्वेश्चन बन सकता है । दूसरा , revision इतना प्रभावी होता है कि आप क्वेश्चन देखते ही उसका आंसर का फॉरमेट बना देते हो । मतलब Question Answer Forming सरल हो गयी ।
6. ‎पूरे दिन लाइब्रेरी में , सुबह 7 बजे से रात 12 बजे , लाइब्रेरी ही मेरा घर बन गयी थी ।
7. ‎प्रीलिम्स के लिए section वाइज decide कर लें कि इसमें इतने मार्क्स आने चाहिए , जैसे करंट अफेयर्स में इतने पॉलिटी में इतने ।

नए अभ्यर्थियों के लिए संदेश-
1. लक्ष्य (कितनी रैंक तक आना है) तय करें उसके अनुसार मेहनत करें
2. ‎नियमितता बनी रहे , कम से कम 6 घण्टे प्रतिदिन अध्ययन ।
3. ‎एग्जाम होने तक अध्ययन में किसी भी तरह का विराम ना दें।
4. ‎प्रतिदिन 2 घण्टे अध्ययन के अतिरिक्त कोई कार्य करें , इसमें खाना बनाना , आपकी हॉबी , आउटिंग , खेल , गाने सुनने  कुछ भी हो सकता है । 6 से 7 घण्टे की नींद अनिवार्य ।
5. ‎Matter प्रॉपर होना चाहिए , कोई भी टॉपिक सही Reference से पढ़ें (मैंने पूरा syllabus NCERT/RBSE से पढ़ा ,नो Reference बुक नो Guide बुक) । टेस्ट सीरीज जरूर लिखें यह आपकी तैयारी में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देगी  , अपनी स्ट्रेटेजी दूसरे के साथ शेयर करें ,यह इसलिए जरूरी है क्योंकि हो सकता है वो आपको कोई अच्छी सलाह दे । written प्रैक्टिस अच्छी से अच्छी हो , Answer Wrting का Proper फॉरमेट mind में रहना चाहिए ।
6. ‎और एक बात जो लगभग Universal Truth है , आपका मुख्य उद्देश्य आपका Effort आपका प्रयास होना चाहिए , result क्या रहेगा यह विश्लेषण एग्जाम के बाद करें ।
7. ‎All the Best ,  उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ।

success story14

आज rpscmeme में RAS 2016 की success story के क्रम में जितेन्द्र बोहरा जी का परिचय एवं मार्गदर्शन प्रस्तुत है। आप बाड़मेर में प्रतियोगी परीक्षा में मार्गदर्शक के रूप में 3000 से अधिक अभ्यर्थियों का विभिन्न सेवाओं में सफलता में योगदान दिया।
परिचय-

नाम- जितेन्द्र कुमार बोहरा

RAS 2016 rank- 195

रोल नंबर- 216234

उम्र    -     32 वर्ष

RAS परीक्षा में प्रयास - 3

परीक्षा        .      रैंक  
 RAS-2016      195

पद - तहसीलदार (संभावित)

परीक्षा का माध्यम -  हिन्दी

मूल निवासी   - बाड़मेर

                   
पूर्व चयन-
1.डाक सहायक 2010 में बाड़मेर में प्रथम वरीयता मग़र कार्यग्रहण नहीं किया;
2.पटवार 2011 में बाड़मेर जिले में सातवीं वरीयता मगर कार्यग्रहण नहीं किया;
3.द्वितीय श्रेणी संस्कृत शिक्षा विभाग, गणित विषय में राजस्थान में द्वितीय स्थान मग़र कार्यग्रहण नहीं किया;
4.द्वितीय श्रेणी  माध्यमिक शिक्षा विभाग, गणित विषय में राजस्थान में 23वीं वरीयता और मीठड़ा(बाड़मेर) में कार्यग्रहण किया;
5.व्याख्याता 2013 (इतिहास) राजस्थान में 78 वीं वरीयता के साथ चयन और अभी  मीठड़ा विद्यालय में सेवारत हैं;
6.RAS 2013 : 373 वीं वरीयता PPFO पोस्ट allotment हुआ लेकिन जॉइन नहीं किया और



कार्य अनुभव  -
1.वरिष्ठ अध्यापक (गणित) - अक्टूबर 2011 से सितम्बर 2015
2.स्कूल व्याख्याता (इतिहास) - सितम्बर 2015 से लगातार
                   
RAS - 2016 Marks :
Paper 1 - 84
Paper 2 - 99
Paper 3 - 83
Paper 4 - 92
Interview - 74
Total = 432


                   

शैक्षणिक योग्यता-
M.Sc. (Mathematics)
M.A.(History)
प्रशैक्षणिक योग्यता - B.Ed.
अन्य - NET & SET (History)



कोचिंग   - कोचिंग नहीं की, बल्कि 2008 से प्रतियोगी विद्यार्थियों को BICE, Barmer में हजारो अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन देने का अनुभव।

चयन के लिए stratagy- कभी RAS की विशेष तैयारी नहीं की। BICE संस्था में सामान्य ज्ञान व मनोविज्ञान के मार्गदर्शक होने से सामान्य ज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, गणित आदि की मजबूत पृष्ठभूमि का लाभ मिला। अंतिम 10 दिन में ही आर.ए.एस. के विभिन्न प्रकरणों को सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्रप्रतापसिंह भाटी से प्राप्त नोट्स की चयन में अत्यधिक सार्थक भूमिका रही। प्रवीण बागमलानी, संजय मेहता व सुरेंद्र प्रताप सिंह भाटी ने साक्षात्कार के दौरान अजमेर मे  उपस्थित रहकर अभिप्रेरित किया । परिवारजनो व मित्रो आदि द्वारा समय समय पर प्रशासन में जाने हेतु दी गई प्रेरणा से परीक्षा के अंतिम दिनो में परीक्षा की ओर ध्यान केन्द्रित की।

नए अभ्यर्थियों के लिए संदेश- सकारात्मक ऊर्जा से तैयारी करे। कम पढ़े पर बार बार पढे। किसी प्रकरण व अन्य विषयों को पढने हेतु ज्यादा किताबो को पढ़ने के बजाय सीमित संख्या में  प्रामाणिक पुस्तको को आदर्श मानकर पढ़े।पुनरावृत्ति सफलता हेतु आवश्यक है। समूह अध्ययन व सार्थक परिचर्चा मुख्य परीक्षा व साक्षात्कार में उपयोगी है।

Saturday, 21 October 2017

success story 13

आज rpscmeme के RAS 2016 की success story के क्रम में दिलीप सिंह जी राठौड़ का परिचय एवं मार्गदर्शन जिन्होंने प्रथम प्रयास में RAS परीक्षा में सफलता प्राप्त की। आपने मेहनत एवं दृढ़ संकल्प से सीमाओं के प्रहरी से लेकर प्रशासनिक सेवा तक का सफर तय किया।इन्होने अपने सतत प्रयास एवं जिजीविषा से लक्ष्य सिद्धि कर घर परिवार समाज और हम सभी को गौरवान्वित किया है।
परिचय-

नाम-  Dilip Singh Rathore

RAS 2016 rank- 18

रोल नंबर- 206161

उम्र    -     35 years

RAS परीक्षा में प्रयास - First

परीक्षा              रैंक            पद
 RAS 2016        18.      RAS

परीक्षा का माध्यम -  Hindi

मूल निवासी         -  Berwa, Tehsil - Didwana, District - Nagaur (Rajasthan) -341506

                   
पूर्व चयन- Auditor CAG (SSC CGL- 2015)
Income Tax Inspector (SSC CGL- 2016)


कार्य अनुभव  -   Indian Navy - 15 Years (2000 to 2015)

                   

                   

शैक्षणिक योग्यता- B.A., M.A.(English literature)



कोचिंग   -  Patanjali, Jaipur

चयन के लिए stratagy- First of all make a wholesome plan as per syllabus, choose authentic books/ study material, join some good coaching or group (optional), do periodic revisions, take mock test as much as we could, stay focused and be calm

नए अभ्यर्थियों के लिए संदेश-
We have to be very honest in our endeavour, sincere efforts and hard work with dedication always pays.


एक अन्य बिंदु जो भी आप कहना चाहें-
We should target for a goal, plan for it, hit it hard and keep on hitting with full zeal and Josh.
-

Friday, 20 October 2017

success story 12

आज rpscmeme के RAS 2016 की सफलता की कहानियों क्रम में जितेन्द्र सिंह जी राठोड़ का परिचय एवं मार्गदर्शन प्रस्तुत है। इन्होने अपने सतत प्रयास एवं जिजीविषा से लक्ष्य सिद्धि कर घर परिवार समाज और हम सभी को गौरवान्वित किया है।

 

परिचय-

नाम- जितेन्द्र सिंह राठौड़

RAS 2016 rank- 35

रोल नंबर- 216338

उम्र    -     26

RAS परीक्षा में प्रयास - 2nd

परीक्षा                         रैंक      35               पद RPS
                

परीक्षा का माध्यम -  हिंदी

मूल निवासी         -  गिलांकोर जोधपुर

                      
पूर्व चयन-  नही


कार्य अनुभव  -  

                     
जोधपुर डिस्कोम में लिपिक पद पर कार्यरत 5 वर्ष से
                    

शैक्षणिक योग्यता- M.A.  इतिहास

  

कोचिंग   - भाटिया आश्रम, उत्कर्ष क्लासेज, हरिमहल जयपुर में साक्षात्कार की तैयारी काफी लाभप्रद रही।

चयन के लिए stratagy- मैन्स फोकस्ड एप्रोच।

नए अभ्यर्थियों के लिए संदेश- आर ए एस परीक्षा लेखन कौशल पर आधारित है। अतः नियमित लेखन का अभ्यास करें। मैन्स परीक्षा पर विशेष ध्यान दे।


एक अन्य बिंदु जो भी आप कहना चाहें- कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नही होता। ईश्वर पर विश्वास रखते हुए कर्तव्यपथ पर चलते रहे। सफलता निश्चित मिलेगी।



Thursday, 19 October 2017

success story 11

आज rpscmeme में 2016 ras की सफलता की कहानियों के क्रम में अणदाराम जी परिहार की सक्सेस स्टोरी जिन्होंने लगातार दो बार RAS exam सफलता प्राप्त की। इन्होने अपने सतत प्रयास एवं जिजीविषा से लक्ष्य सिद्धि कर घर परिवार समाज और हम सभी को गौरवान्वित किया है।
परिचय-

नाम- अणदाराम परिहार

RAS 2016 rank-148

रोल नंबर-206129

उम्र    -    27 वर्ष

RAS परीक्षा में प्रयास - द्वितीय

परीक्षा     Ras2013                    रैंक 492                             पद ,श्रम निरीक्षक
             

परीक्षा का माध्यम -  हिन्दी

मूल निवासी         - जोधपुर

                   
पूर्व चयन- निरीक्षक, उत्पाद एवं सीमा शुल्क


कार्य अनुभव  -  ,६ माह

                   

                   

शैक्षणिक योग्यता- बी. टेक.



कोचिंग   - स्पिरिंगबोर्ड, जयपुर

चयन के लिए stratagy- लघु एवं दीर्घ समय सूची बना के उसका अच्छे से पालन, अच्छे दोस्तो की संगति,।

नए अभ्यर्थियों के लिए संदेश-RPSC के लिए धैर्य बनाये रखे और अच्छे लोगों से मार्गदर्शन ले । अफवाहो पर अपनी ऊर्जा ना बर्बाद करे, मेहनत करने वालो का चयन कोई नही रोक सकता।

Wednesday, 18 October 2017

success story10

आज rpscmeme के  RAS 2016की सफलता की कहानियों के क्रम में मृदुला शेखावत जी की success story जिन्होंने लगातार तीन बार RAS में सफलता प्राप्त कर अंततः SDM पद प्राप्त कर लिया।आपने ज़िन्दगी की तमाम चुनौतियों से संघर्ष करते हुए सतत प्रयास से सफलता प्राप्त की।
 परिचय-

नाम- मृदुला शेखावत

RAS 2016 rank-महिला (वि)वर्ग 2nd

रोल नंबर-215420

उम्र    -     37

RAS परीक्षा में प्रयास -3rd

परीक्षा         2012RAS  - RDS
             2013RAS -RAcS
             2016 RAS SDM
             

परीक्षा का माध्यम -  हिन्दी

मूल निवासी         - झुन्झुनू

                   
पूर्व चयन-,grade 2nd teacher , lecturer (history)RAS 2012,RAS 2013


कार्य अनुभव  -
Teaching,currently posted as a BDO.
                   

                   

शैक्षणिक योग्यता-BSc,MA,BEd,MEd,NET,SET



कोचिंग   - 2012परीक्षा मे 7-7days की उत्कर्ष से ,2013मे गणित के लिए AIMS Jaipur ,2016मे कहीं से नही  बस mains के लिए व interviewके लिए निर्माण के रणवीर जी से telephonicमार्गदर्शन

चयन के लिए stratagy-निरन्तर व सतत् प्रयास (करत करत अभ्यास ,जडमति होत सुजान)

नए अभ्यर्थियों के लिए संदेश-
किसी भी लक्ष्य का कोई विकल्प नही हो सकता व जो भी serviceमिले उसको अपने व्यक्तित्व से justifiedजरुर करे

एक अन्य बिंदु जो भी आप कहना चाहें-मेहनत का फल मिलता जरुर है चाहे समय लगे :-)

success story 9

राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2016 के परिणाम के बाद की  सफलता की कहानी में जोधपुर के रणसी गाँव निवासी और rpscmeme &more के  सलाहकार परिषद् के सदस्य श्री जयपाल सिंह का परिचय एवं मार्गदर्शन सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रकाशित किया जा रहा है। इन्होने अपने सतत प्रयास एवं जिजीविषा से लक्ष्य सिद्धि कर घर परिवार समाज और हम सभी को गौरवान्वित किया है।
परिचय-

नाम- जयपाल सिंह राठौड़

RAS 2016 rank-15

रोल नंबर-217078

उम्र    -     26

RAS परीक्षा में प्रयास - द्वितीय

परीक्षा          Ras 2016               रैंक          15          पद RAS
             

परीक्षा का माध्यम -  हिंदी

मूल निवासी    - गांव- रणसी गांव
                   तह. - बिलाड़ा
                   जिला- जोधपुर


                   
पूर्व चयन- 1.Ras 2013
          (रैंक -310) JCTO
              2. Rpsc वरिष्ठ अध्यापक


कार्य अनुभव  -  1.  2 वर्ष 8 माह वरिष्ठ अध्यापक (विज्ञान)
      2. JCTO वर्तमान
                   

                   

शैक्षणिक योग्यता- M.Sc.(chemistry)
B.Ed.


कोचिंग   -  भाटिया आश्रम (सूरतगढ़)
स्प्रिंगबोर्ड जयपुर

चयन के लिए stratagy- धैर्य , सतत अभ्यास , व समय प्रबंधन

नए अभ्यर्थियों के लिए संदेश- राज्य की यह प्रतिष्ठित सेवा आपसे सकारात्मक सोच , आत्मविश्वास व प्रतिबद्धता की मांग करती है|


एक अन्य बिंदु जो भी आप कहना चाहें-

पुरे विश्वास के साथ अपने सपनो की तरफ बड़ो. वही जिंदगी जियो जिसकी कल्पना आपने की है.।सफलता और संघर्ष के बीच में मुझे मेरे मित्रों करणी सिंह जी,अर्जुन सिंह जी,सज्जन सिंह जी और सुरेन्द्र प्रताप सिंह जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ जिसने मेरे अन्दर के जोश को हमेशा प्रदीप्त रखा जिससे मुझे अंततः परम लक्ष्य की प्राप्ति हुई।

success story 8

राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2016 के परिणाम के बाद की प्रथम सफलता की कहानी में जैसलमेर के सांकडा गाँव निवासी और rpscmeme &more के founder member और सलाहकार परिषद् के सदस्य श्री सज्जन सिंह राठौड़ का परिचय एवं मार्गदर्शन सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रकाशित किया जा रहा है। इन्होने अपने सतत प्रयास एवं जिजीविषा से लक्ष्य सिद्धि कर घर परिवार समाज और हम सभी को गौरवान्वित किया है।
परिचय-

नाम- सज्जन सिंह राठौड़

RAS 2016 rank-
63
रोल नंबर-215985

उम्र    -     32

RAS परीक्षा में प्रयास -द्वितीय

परीक्षा           RAS-2016              रैंक             -63        पद- RPS(सम्भावित)
                

परीक्षा का माध्यम -  हिंदी

मूल निवासी         - सांकड़ा,जैसलमेर

                      
पूर्व चयन- Jcto-2013


कार्य अनुभव  -  वरिष्ठ अध्यापक के रूप में

                     

                      

शैक्षणिक योग्यता-B.Sc, MA pol Sci.

  

कोचिंग   - भाटिया आश्रम ,सूरतगढ़

चयन के लिए stratagy-
निरन्तर एवम सतत अभ्यास

नए अभ्यर्थियों के लिए संदेश- राज्य की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा में सफलता हेतु दृढनिश्चय, आत्मविश्वास एवम धैर्य ही आपके हथियार है ।


एक अन्य बिंदु जो भी आप कहना चाहें-
-------  यदि आप सचमुच विश्व – स्तरीय होना चाहते हैं – जितने अच्छे हो सकते हैं होना चाहते हैं तो अंतत: ये आपकी तैयारी और अभ्यास पर निर्भर करेगा।मेरी सफलता में परिवार ,गुरुजनों और मित्रों का मत्वपूर्ण योगदान रहा है। मित्रों में जयपाल सिंह,करणी सिंह नाथावत,सुरेन्द्र प्रताप सिंह , नवीन प्रताप सिंह जी का विशेष रूप से धन्यवाद देना चाहूँगा जो मुझे सफलता के लिए लगातर प्रेरित करते रहे और लक्ष्य सिद्धि के अंतिम छोर तक मुझे पहुँचाया।